शहंशाह अकबर को कौन सिखाएगा
1. शहंशाह अकबर किसको देख रहे थे ?
उत्तर :
शहंशाह अकबर गेम बीयर चर्चा में मग्न विद्वानों के एक समूह को देख रहे थे |
2. शहंशाह अकबर ने देखते समय विद्वानों के समूह क्या कर रहे थे ?
उत्तर :
वे गंभीर चर्चा में मग्न थे |
3. शहंशाह अकबर ने बीरबल से क्या मांगा?
उत्तर :
अकबर ने कहा कि वह बहुत चतुर नहीं है लेकिन वह सब कुछ सीखना चाहता है। इसलिए उन्होंने बीरबल से कल से उनकी पढ़ाई शुरू करने को इंतज़ाम करने को कहा।
4. “बहुत-सी ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में मैं नहीं जानता।” - यह किसका कथन है?
उत्तर :
शहंशाह अकबर का
5. “बहुत-सी ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में मैं नहीं जानता।” इस कथन से अकबर का कौन-सा मनोभाव प्रकट होता है?
उत्तर:
शहंशाह अकबर की सादगी इसमें समझ सकते हैं। बादशाह होने पर भी वे हर चीज़ को सीखना चाहते हैं। ज्ञान पाने की उनकी आकांक्षा इसमें हमें देख सकते हैं।
6. शहंशाह अकबर ने उनके दरबार में देखा हुआ विचित्र दृश्य क्या था?
उत्तर :
दरबार तरह-तरह के लोगों से भरा हुआ था | जिसमें बच्चे और बुजुर्ग थे, ग्रहणीयाँ और धोबीनें थी, किसान और कचरा बीननेवाले थे, दुकानदार और लिपिक थे, मुर्ख और ज्ञानी थे |
7. बीरबल समाज के विभिन्न प्रकार के लोगों को दरबार में बुला लाया। कारण क्या होगा?
उत्तर:
बीरबल शहंशाह अकबर को यह बात समझने की कोशिश किया कि हर व्यक्ति को कुछ हुनर है। हरेक हमें कुछ न कुछ सिखा सकता है। तो सभी शिक्षक भी है और विद्यार्थी भी |
8. “हमेशा ही सीखता हूँ।” इससे क्या मतलब है?
उत्तर:
इसका मतलब यह है कि हम मानव हमेशा कुछ न कुछ सीख रहे हैं । मानव का ज्ञान कभी संपूर्ण नहीं होता।
9. बूढ़ी महिला कौन है ?
उत्तर :
बीरबल की माँ और श्रेष्ठ गुरु |
10. बीरबल की श्रेष्ठ गुरु कौन है ?
उत्तर :
उनकी माँ / बूढ़ी महिला
11. यह बूढ़ी महिला किन-किन की प्रतिनिधि हो सकती है?
उत्तर:
यह बूढ़ी महिला माताओं की प्रतिनिधि हैं। माँ सबकी पहली और श्रेष्ठ गुरु हैं।
12. "ये मेरे पहले और श्रेष्ठ गुरुओं में से हैं " - यह किसका कथन है?
उत्तर :
बीरबल का
13. बूढ़ी महिला ने शहंशाह अकबर को क्या सलाह दिया?
उत्तर :
बूढ़ी महिला ने कहा कि बुद्धिमान व्यक्ति जानते हैं कि सब कुछ सीखना संभव नहीं है | लेकिन सब को यह सीखना चाहिए कि अच्छा इंसान कैसे बन जा सकता है |
14. "मैंने तो बस आपके आदेशों का पालन किया है |"- यह किसने किससे कहा?
उत्तर :
बीरबल ने अकबर से
15. 'शख्स' का समानार्थी शब्द कौन सा है ?
उत्तर :
व्यक्ति
16. सही मिलान करें |
जो खेती करता है - धोबीन
जो कपड़ा धोती है - ज्ञानी
जिसे कोई ज्ञान ना हो - किसान
जो लेखा-जोखा करता है - मूर्ख
जिसको ज्ञान है - लिपिक
उत्तर :
जो खेती करता है - किसान
जो कपड़ा धोती है - धोबीन
जिसे कोई ज्ञान ना हो - मूर्ख
जो लेखा-जोखा करता है - लिपिक
जिसको ज्ञान है - ज्ञानी
17. "सभी शिक्षक भी है और विद्यार्थी भी "- इसका मतलब क्या है?
उत्तर :
हर व्यक्ति को कुछ हुनर है। इसलिए हरेक हमें कुछ न कुछ सिखा सकता है। तो सभी शिक्षक भी है और विद्यार्थी भी |
18. बीरबल का उत्तर सुनकर अकबर के मन में क्या-क्या विचार आए होंगे | उनके विचारों को डायरी के रूप में लिखें |
उत्तर :
23 जून 2023
बुदवार
आज मेरे जीवन में एक अविस्मरणीय दिन था | मैं आज कैसे भूल सकता हूँ ? आज बीरबल ने मुझे एक सबक सिखाया | मैंने उससे हर चीज़ को मुझे सिखाने की इंतज़ाम करने की आदेश दिया था | लेकिन बीरबल बहुत चतुराई था | उसे जानता था कि किसी आदमी के लिए इस दुनिया में सब कुछ सीखना संभव नहीं है | इसे मुझे समझाने के लिए वह मेरे दरबार तरह-तरह के लोगों से भरा दिया | जिसमें बच्चे और बुजुर्ग थे, ग्रहणीयाँ और धोबीनें थी, किसान और कचरा बीननेवाले थे, दुकानदार और लिपिक थे, मुर्ख और ज्ञानी थे |इससे मुझे यह बात समझ गया कि हर व्यक्ति को कुछ हुनर है। हरेक हमें कुछ न कुछ सिखा सकता है। तो सभी शिक्षक भी है और विद्यार्थी भी | अंत में बीरबल ने एक बूढ़ी महिला को ले आया | वह असलियत में उसकी माँ थी |बूढ़ी महिला ने मुझे कहा कि बुद्धिमान व्यक्ति जानते हैं कि सब कुछ सीखना संभव नहीं है | लेकिन सब को यह सीखना चाहिए कि अच्छा इंसान कैसे बन जा सकता है | मैं उनकी सादगी पर प्रभावित हआ था | बीरबल सच में भाग्यशाली हो क्योंकि उसको इतनी समझदार गुरु मिलिं |
24. ज्ञानार्जन पर एक टिप्पणी लिखें।
ज्ञान :जीवन के सबसे बड़े शक्ति
आज के समय की सबसे बड़ी शक्ति ज्ञान ही है। ज्ञान का क्षेत्र बहुत विशाल है। यह जीवन-पर्यंत चलता है। आज जिस व्यक्ति के पास ज्ञान है, उसके पास सबसे बड़ा ताकत है । यह ज्ञान ही है जो मनुष्य को अन्य जीव-जन्तुओं से श्रेष्ठ बनाता है।हम कई प्रकार से ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। हम शिक्षकों, समाज, अनुभवों और पुस्तकों से ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी व्यक्ति के पहले शिक्षक उसके माता-पिता होते हैं। हर व्यक्ति की अपनी प्रतिभा होती है। इसलिए, हर कोई अपने-अपने क्षेत्र में एक साथ एक छात्र और एक शिक्षक है।
25. इस कहानी के मुख्य पात्र कौन-कौन हैं और उनकी वेश-भूषा कैसी हैं?
उत्तर :
पात्र : बादशाह अकबर, बीरबल और बूढ़ी महिला।
वेश-भूषा :
बादशाह अकबर : राजसी कुर्ता और पाइजामा। सिर पर राजसी पगडी। तलवार कमर पर टाँग रही है। आभूषण पहनते हैं।
बीरबल: विद्वानों के समान वेश धारण किया है। कुर्ता - पाजामा पहनता है | सिर पर पगड़ी है |
बूढ़ी महिला : साड़ी पहनती है | कोई आभूषण नहीं है |
No comments:
Post a Comment